माना रास्ते थोड़े मुश्किलों से भरे हैं,
लेकिन कोशिश न करना सही नहीं !!
माना हर कदम फासलों से भरे हैं,
लेकिन मंज़िल के लिए सफर ही तय ना करना सही नहीं !!
माना वक़्त के साथ सब पीछे छूट जाएंगे
लेकिन खुद ही अपना साथ छोड़ना सही नहीं !!
माना अब हर वक़्त लोग बदलने लगे हैं,
लेकिन औरों की तरह बदल जाना भी तो सही नहीं !!
माना उदास होने की वजह बहुत सी हैं,
लेकिन मुस्कुराना ही छोड़ देना सही नहीं !!
माना बस में नहीं है सबकी परवाह करना,
लेकिन अपनों की परवाह ना करना भी सही नहीं !!
माना बहुत लोगों ने दिल दुखाया है,
लेकिन अब किसी पर भरोसा ही ना करना सही नहीं !!
माना प्यार के लिए कुछ भी करने को हैं तैयार हम,
लेकिन मां बाप का प्यार भूल जाना सही नहीं !!
माना रास्ते थोड़े मुश्किलों से भरे हैं
लेकिन कोशिश न करना सही नहीं !!
- Daisy Sharma
Photo: IG | k_a_f_k_a