Showing posts with label departure. Show all posts
Showing posts with label departure. Show all posts

Monday, 19 July 2021

नन्हे कदम

नन्हें कदम
बड़ी सी आंखें,
और उनमें ढेर सारा 
प्यार। 
.
.

छोटे-छोटे पैर,
और उनमे तेज़ 
रफ़्तार। 
.
.


चलो भई चलो
 सुनते ही,
 उठ के घूमने को हमेशा
 तैयार।
चेहरे पर मासूमियत,
और शरारत भरे काम। 
.
.

जिगर का टुकड़ा,
और सबकी मुस्कुराहट का राज। 
.
.


नन्हीं सी
 हाथों में थामे आइ,
 कुछ महीनो में ही बन गई घर की जान।  
.
.
 
कुछ सालों में चली जाओगी तुम दूर
घर ये तुम्हारा हो जाएगा सूना
मन भी होगा उदास 
फिर रह जाएंगी तुम्हारी याद।
.
.

नए लोगों में भूल न जाना
जिन्होंने हमेशा तुम्हारा कहा माना।
तुम नहीं सिर्फ हमारी जान
बेटी तुमसे ही ही हमारी आन बान और शान।
.
.




- रिधिका दयाल दास